फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुगम कुमार शर्मा व ओमप्रकाश निवासी कलियानपुर जिला अलीगढ़ यूपी बाइक सवार होकर होटल में खाना खाने गए थे। जब वे खाना खाकर वापिस लौट रहे थे तो रिलाइंस पेट्रोल पंप के पास पिकअप गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें सुगम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुगन कुमार को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान सुगम कुमार की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में भांखरी निवासी होशियार सिंह ने बताया कि कृष्ण नगर कालेज के सामने नजदीक फुटओवर ब्रिज के पास कार का संतुलन बिगड़ने के कारण गाड़ी बिजली के पोल से टकरा गई। जिसमें ड्राइवर मनोज शर्मा व योगेश घायल हो गये। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान योगेश की मौत हो गई। योगेश का 26 अप्रैल को कोरोना टेस्ट करवाया था। जिसकी आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसका कोरोना प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें