फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रेन की चपेट में आने से अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत

Mon, 01 Jul 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अमरपुर जोरासी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक व्यक्ति का पैर फिसल गया। इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान नलापुर मोहल्ला निवासी प्रताप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे पवन ने बताया कि रविवार को उसके पिता किसी काम से ट्रेन से रेवाड़ी जा रहे थे। उन्होंने अमरपुर जोरासी रेलवे स्टेशन से टिकट लेकर ट्रेन पर सवार होने के लिए आगे बढ़े तो पैर फिसल गया। इससे ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। रविवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
बाछौद के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की गई जान
नारनौल। शहर के समीपवर्ती गांव बाछौद में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस आईओ सुमनलता ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े 8 बजे सूचना मिली थी कि नारनौल रेलवे स्टेशन से बाछौद गांव के बीच किमी 47/8 एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच पर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय कैलाश पुत्र पप्पू सिंह निवासी गांव दुबे पड़ाव जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आईओ सुमनलता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जीआरपी ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने पर सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें