फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के 1813 किसानों को जल्द मिलेगा ट्यूबवेल कनेक्शन, वर्क ऑर्डर जारी

Mon, 01 Jul 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन के इंतजार में बैठे किसानों को जल्द ही बिजली कनेक्शन मिलेंगे। निगम कार्यालय नारनौल द्वारा पूरी राशि अदा कर चुके 1813 किसानों को ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन देने के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। किसान अब अपने ट्यूबवेल को बिजली से चला सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में एक जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2021 तक 3679 किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए बिजली निगम में आवेदन जमा करवाएं हैं। पिछली मनोहर सरकार ने 10 बीएचपी क्षमता की मोटर लगाने के लिए कनेक्शन अप्लाई करवाने वाले किसानों को यह कहते हुए कनेक्शन देने से मना कर दिया था कि 10 बीएचपी या इससे कम क्षमता की मोटर के लिए कनेक्शन लेने वाले किसानों को अपने ट्यूबवेल पर सोलर कनेक्शन लेना होगा। सोलर कनेक्शन हरेडा द्वारा जारी किए जाने तय किए गए थे। इस कारण नए ट्यूबवेल कनेक्शनों की फाइल पेंडिंग में चली गई, मगर प्रदेश के सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में गत दिनों चंडीगढ में हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने पर निर्णय लिया गया। इसके अनुसार अब राज्य सरकार दिसंबर 2021 ही नहीं, इसके बाद में अप्लाई किए गए 31 दिसंबर 2023 तक के सभी आवेदकों को ट्यूबवेल कनेक्शन देगी। प्रदेश में ऐसे करीब 80 हजार किसान हैं। सरकार ने किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़वाने के लिए भी एक जुलाई से 20 दिन का समय दिया है। इस अवधि में निर्धारित चार्ज जमा करवाकर किसान लोड बढ़वा सकेंगे।

जिले में एक जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2021 तक 3679 किसानों ने नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। इनमें से 1813 किसान ऐसे हैं, जिन्होंने पूरी राशि अदा कर रखी है। इन किसानों को प्रथम चरण में नए ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। सरकार ने अब जो नया निर्णय लिया है उसके अनुसार आवेदन की तिथि 31 दिसंबर 2021 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 कर दी है। नए निर्णय के अनुसार इस तिथि तक जो आवेदन हुए हैं, उनको भी नियमानुसार बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजन राव, एसई बिजली निगम नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें