फोटो 25अटेली खंड के पंच को शपथ दिलाते हुए अधिकारी।संवाद
मंडी अटेली। खंड एवं विकास पंचायत कार्यालय अटेली में खंड अटेली के गांव खेड़ी और उनिंदा के पंचायत उपचुनाव में चुने गए दो पंचों ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली।
वहीं एसीपीओ विपिन कुमार ने दोनों पंचों को शपथ दिलाई। खेड़ी पंचायत से बीसी ए वर्ग से संजय कुमार और उनिंदा पंचायत से सामान्य वर्ग से संतलाल निर्विरोध पंच चुने गए। नवनियुक्त दोनों पंचों ने बताया कि गांव के मतदाताओं ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। इस मौके पर एसीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि खंड की दो पंचायतों में पंच के पद रिक्त थे। संवाद