सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में वीरवार को दो नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6575 हो गई है। वीरवार को पांच मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अभी तक जिले में कुल 6528 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं और जिले में 19 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 28 केस अभी भी एक्टिव हैं। डॉ. अशोक ने बताया कि जिले में 31 दिसंबर तक 128311 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 81403 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 130601 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1152 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। कोरोना के केस खोड़ व दुबलाना में एक-एक मिले हैं।