फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 90 हजार रुपये ठगने के मामले में दो और आरोपी काबू

Sat, 24 May 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-08पुलिस की गिरफ्त में ठगी करने के आरोपी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। फोन पर जानकार बनकर करीब 90 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान देवीलाल और आदिल निवासी नगीना फिरोजपुर झिरका, नूंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को नूह क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि साइबर ठगी की वारदात में आरोपी देवीलाल का खाता प्रयोग हुआ था और आरोपी आदिल साइबर ठगों के लिए खाते खुलवाने का काम करता था। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

शिकायतकर्ता कोरियावास निवासी ब्रह्म प्रकाश ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 फरवरी को मोबाइल पर एक फोन आया, जिसने खुद को शिकायतकर्ता का जानकार बताया था। उसने बताया कि उसका कोई जानकार अस्पताल में भर्ती है, जिसकी फीस उसके अकाउंट से नहीं जा रही है। उसने कहा कि वह शिकायतकर्ता के अकाउंट में रुपये भेज रहा है, जिसके बाद वह अकाउंट से फीस भर दे। जब शिकायतकर्ता ने फोन चैक किया तो उसके फोन में रुपये आने के मैसेज आए हुए थे। शिकायतकर्ता ने उस पर विश्वास कर अपने फोन पे नंबर से 90,000 रुपये भेज दिए। उसके बाद जब उसने अकाउंट चैक किया तो उसपर कोई रुपये नहीं आये हुए थे, उलटा उसके खाते से रुपये कट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें