फोटो नंबर-02मां चामुंडा देवी मंदिर में स्थापित की गई सिंह प्रतिमा के साथ परिवार के सदस्य। स्र
नारनौल। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर शहर के प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर में सोमवार को मां शेरांवाली की सवारी दो सिंहों की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। यह सेवा कार्य स्वर्गीय वेद प्रकाश संघी की पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी शीला संघी और पुत्रों ने करवाया।
मंदिर के पुजारी पंडित सत्यनारायण पांडे की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में पंडित सत्यनारायण पांडे और विनोद पांडे ने मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं की स्थापना करवाई।
मंदिर के पुजारियों और ट्रस्टी नरेश गोगिया व प्रभास छक्कड़ ने संघी परिवार का आभार जताया। कार्यक्रम में वीणा, संचित, राशि, आशा, हर्षित और पायल संघी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।