फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में चाइनीज मांझे से दो अधिवक्ता भाई घायल

Thu, 13 Aug 2026 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 31चाइनीज मांझे से घायल अधिवक्ता का उपचार करते चिकित्सक।स्रोत:सोशल मीडिया
विज्ञापन
नारनौल। न्यायालय से गांव लौट रहे दो अधिवक्ता भाई प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए। यह घटना मांदी गांव के पास हुई, जिसके बाद उन्हें नारनौल के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता हरेंद्र यादव अपने भाई अधिवक्ता विनय यादव के साथ बाइक से अपने गांव कमानिया जा रहे थे। वे न्यायालय का काम निपटाकर लौट रहे थे। मांदी गांव के पास पहुंचते ही हरेंद्र यादव के गले में मांझा फंस गया।
इससे बाइक पर उनका संतुलन बिगड़ गया। पीछे बैठे विनय यादव ने तत्काल हाथ से मांझे को पकड़कर बाइक रोकने का प्रयास किया। इस कोशिश में दोनों भाइयों को चोटें आईं और वे घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को नारनौल के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका उपचार किया और देर शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर गंभीर हादसे का कारण बनते-बनते बचा। इस घटना ने चाइनीज मांझे के जानलेवा खतरों को उजागर किया है। तेज धार वाले इस मांझे से अक्सर राहगीर और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। प्रशासन द्वारा इसके उपयोग और बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद यह बाजार में आसानी से उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें