मंडी अटेली। नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से दो लाख रुपये ठगने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव बौचड़िया निवासी भूप सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि गांव बलाहा कलां निवासी मंजू देवी ने मेरे पुत्र सुनील कुमार को नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग की थी। हमने खाते से रुपये निकाल कर उसे दे दिया। दस्तावेज भी दे दिये लेकिन उक्त महिला गुमराह करती रही। उसने न तो रुपये वापिस किए और न ही दस्तावेज। जब काफी समय बीत गया तो उसके गांव जाकर देखा तो वो वहां से भी गायब थी। पता करने पर मालूम हुआ कि वह महिला इस तरह के कई लोगों से रुपये ऐंठ चुकी है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।