फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के सहायक कमाडेंट के घर से दो लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दयानगर कॉलोनी में चोरों ने छत्तीसगढ़ में तैनात सीआरपीएफ के सहायक कमाडेंट के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर लाखों के सोने व चांदी के गहने उठा ले गए। सिटी थाना पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित रोशन लाल वर्मा ने बताया कि बेटा अशोक कुमार छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ में सहायक कमाडेंट पद पर तैनात है। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम तीन बजे मकान का ताला बंद करके गांव नांगल नूनिया में निजी काम से गया था। उन्होंने बताया कि किरायेदार भी पांच दिन से अपने गांव गया हुआ था। सोमवार की सुबह छह बजे किराएदार आया तो देखा कि कमरों के ताले टूटे हुए हैं। उसने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरों ने पूरे घर का सामान बिखेर रखा था। चोर करीब दो लाख के सोने व चांदी के गहने व 10 हजार रुपये नकद ले गए। किरायेदार के कमरे से भी 10 हजार रुपये के चांदी के जेवर उठा ले गए। सूचना मिलेते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मंगलसूत्र, सोने की चेन व चांदी के गहने समेत अन्य सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें