फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में मत्था टेका

विज्ञापन
मेले के दौरान मंदिर में लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव पाली में सोमवार को बाबा जयरामदास मेले का आयोजन किया गया। मेले पर लगभग दो लाख भक्तों ने बाबा के धाम पर मत्था टेक कर मन्नते मांगी। मेले में चैन स्नेचिंग की कोई घटना नहीं हुई। इस मौके पर पुलिस के जवान मुस्तैद थे। मेले अवसर पर समाजेसवी वीके नांगलिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर वालीबॉल, कबड्डी तथा कुश्ती दंगल आयोजित किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बाबा जयरामदास गांव पाली के सिद्ध संत थे। उन्हीं की याद में माघबदी एकादशी को हर वर्ष मेला आयोजित किया जाता है। मेले पर अल सुबह से ही भारी भीड़ थी। क्षेऋ के लोग ट्रैक्टर ट्राली,पिकअप ऑटो में बैठकर बाबा के दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर में बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई थीं। 2 से 3 घंटों में बाबा के दर्शन हो पा रहे थे। मंदिर कमेटी की तरफ से जोरदार व्यवस्था की। पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चाक-चोबंध प्रबंध करता रहा है। मेले में आसपास के गांव की महिलाएं, बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग नये परिधान में पहुंच रहे थे। इस दौरान बच्चों ने खिलौने लेते देख गए तथा महिलाएं साज श्रृंगार एवं घरेलु वस्तुएं खरीदती देखी गई। मेले में बड़े- बड़े झूले लगे हुए थे जिनमें झूलकर महिलाओं और बच्चों ने आनंद लिया।
मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं
इस मौके पर समाज सेवी वीके नांगलिया ने कहा कि मेले हमारी पुरानी संस्कृति की पहचान है। मेले हमारे भाईचारे के प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि बाबा के दर पर सच्ची श्रद्धा से आया हुआ व्यक्ति कभी निराश होकर नहीं लौटता। यही कारण है कि बाबा के द्वार पर उनके भक्तजन पूरे देश से यहां पहुंचते हैं। वीके नांगलिया ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

संजय जैलाफ ने जीता सबसे बड़ा दंगल
मेले में 100 रुपये से लेकर 51 हजार रुपये तक का दंगल आयोजित किया गया। इस मौके पर सबसे बड़ा दंगल 51हजार रुपये संजय जैलाफ ने जीता। झज्जर के गांव खुड्डन के मिंटू ने 31 हजार रुपये का तथा अनिल बाघोत ने 21 हजार रुपये की कुश्ती जीती।
ये टीमें रही विजेता
गांव पाली में सोमवार को बाबा जयरादास मेले अवसर पर कबड्डी, कुश्ती तथा वालीबॉल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। नेशनल कबड्डी में जाट रेजीमेंट बरेली ने प्रथम तथा रोहतक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रोहतक की ओर से भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक निवास हुड्डा भी खेले थे लेकिन वो अपनी टीम को विजयी नहीं बना पाए। कबड्डी की अलग-अलग टीमें प्रो कबड्डी खिलाड़ी विनोद, सुमित तथा संजय भी खेल रहे थे। संजय को कबड्डी टीम को बेस्ट खिलाड़ी चुना गया है। नेशनल कबड्डी की विजेता टीम को एक लाख रुपये तथा उप विजेता टीम को 71 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। वालीबॉल में राजरेस (राजपूताना राइफल) की टीम प्रथम तथा दिल्ली की टीम द्वितीय स्थान पर रही। लोंग कबड्डी में बहुुअकबरपुर झज्जर की टीम प्रथम तथा कहनौरी जिला झज्जर की टीम द्वितीय रही। दोनों ही खेलों में विजेता तथा उप विजेता रही टीमों को 51000 और 31000 रुपये नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान सुबेदार रामौतार सिंह, उप प्रधान शेर सिंह, गांव के सरपंच सुरेंद्र सिंह, मास्टर कैलाश शर्मा, बलबीर सिंह, दशरथसिंह, रणवीर सिंह, एलसी शर्मा, राजेश गोयल, अमित भारद्वाज, वीरेंद्र सिंह सहित अनेक गांव के सरपंच एवं पंच उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें