दिसंबर 2025 में लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़क (पीडब्ल्यूडी बीएंडआर) के उच्चाधिकारियों ने सड़क के सैंपल लिए थे। जांच में सैंपल फेल पाए गए। सड़क का निर्माण करने वाले ठेकेदार की पेमेंट भी रोकी गई है।
इतना ही नहीं विभाग की ओर से जहां-जहां से सड़क जर्जर हो चुकी है, उसे उखाड़कर निर्माण करने के आदेश ठेकेदार को दिए हैं। ठेकेदार ने मौके पर जर्जर सड़क उखाड़कर निर्माण करना शुरू कर दिया है।
जेई अनिल के पक्ष में उतरी एसोसिएशन का आरोप है कि इस कार्य की देखरेख जेई अनिल गुलिया की बजाय जेई टीकाराम कर रहे थे। बहादुरगढ़ में तैनात विभाग के अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट मुख्यालय को दी है जिसके बाद अनिल गुलिया को भी सस्पेंड किया गया।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर जेई अनिल गुलिया के निलंबन आदेश रद नहीं किए तो आंदोलन किया जाएगा।
बॉक्स
साढ़े 5 करोड़ की लागत से हुआ था सड़क का निर्माण
दरअसल, बहादुरगढ़–बादली मार्ग के सुधार कार्य का ठेका एम/एस जीएनए कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को दिया था। इसमें करीब साढ़े 5 करोड़ की लागत आई। करीब दो करोड़ की पेमेंट की जा चुकी है। 26 दिसंबर 2025 में विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार की उपस्थिति में सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान 12 सैंपल भी लिए गए जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया।
जेई बोले...मैं बेकसूर, बादली रोड से कोई संबंध नहीं
पीडब्ल्यूडी के जेई अनिल गुलिया ने बताया कि मैं बेकसूर हूं। बादली रोड से मेरा कोई संबंध नहीं है और न ही मैंने इस सड़क के निर्माण को लेकर कोई बिल बनाया है। माप पुस्तिका (एम.बी.) कार्य भी मैंने नहीं किया है। इस कार्य के संबंध में मैंने कोई कार्यालय आदेश भी जारी नहीं किया है। संबंधित कार्य की माप एवं बिलिंग का कार्य टीका राम जेई ने किया था। ऐसे में मैंने निलंबन आदेश को निरस्त करने की मांग कार्यकारी अभियंता से की है।
डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन
एसोसिएशन के प्रधान आशीष के नेतृत्व में विभिन्न विभागों से जुड़े जेई नीरज, चंद्रकांत, आशीष, अनिल गुलिया, बिजेंद्र आदि ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने मांग की है कि जेई अनिल गुलिया के निलंबन आदेश रद्द किए जाएं। अगर ऐसा नहीं होता है तो एसोसिएशन की ओर से आंदोलन तेज किया जाएगा। मंगलवार को भी विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
फोटो-52: बहादुरगढ़ बादली सड़क का दोबारा से हो रहा निर्माण। स्रोत विभाग- फोटो : samvad
फोटो-52: बहादुरगढ़ बादली सड़क का दोबारा से हो रहा निर्माण। स्रोत विभाग- फोटो : samvad