गांव दौंगड़ा अहीर के पास एक ट्रक चालक ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों के पैर कुचल गए। उन्हें गंभीर अवस्था में पीजीआई रोहतक मेें भर्ती कराया गया है।
गांव दौंगड़ा अहीर निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र और इसी गांव का 19 वर्षीय राजकुमार बाइक पर सवार होकर कनीना गए थे। 25 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे जब वे गांव के पास पहुंचे थे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर गिर गए और ट्रक उनके पैरों से होकर गुजर गया। आसपास के लोगों ने दोनों युवाओं को उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।