फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शुभम गार्डन के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार और कार चालक दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बाल भवन के पास रहने वाला 55 वर्षीय सूरजभान सिंह एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए शुक्रवार शाम को करीब साढ़े आठ बजे शुभम गार्डन गया था। वह जब अपनी बाइक को गार्डन के पास पार्क करने लगा तो वहां पर आए कोरियावास मोड़ पर नहर के पास रहने वाले महीपाल ने अपनी कार से उसको टक्कर मार दी। इससे सूबेसिंह व महीपाल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के  लोगों ने दोनों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें