नारनौल रोड पर सोमवार अल सुबह दो पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह जाटवास मोड़ एवं भांडोर नीची मोड़ के बीच में दो पिकअप की आमने सामने टक्कर हो गई।
एक पिकअप सब्जी से भरकर शाहपुरा से महेंद्रगढ़ की ओर से आ रही थी जबकि दूसरी पिकअप अमूल दूध डेयरी महेंद्रगढ़ से नारनौल की ओर जा रही थी। जाटवास मोड़ से कुछ दूरी पर आगे दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों ही गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। महेंद्रगढ़ की ओर से जाने वाली पिकअप गाड़ी के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी पिकअप से घायलों की कोई सूचना नहीं है। दोनों की गाड़िया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।