फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और स्कूटी में टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे सेक्टर एक में बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक  गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को फैजाबाद निवासी 30 वर्षीय मनीष अपनी सिंघाना रोड स्थित दुकान को बंद कर अपने गांव सेक्टर  एक से होता हुआ जा रहा था। इसी दौरान गणेश कालोनी निवासी 16 वर्षीय दीक्षांत सेक्टर एक में ट्यूशन पढ़ने के लिए आ रहा था। सेक्टर एक में दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने  दोनों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें