नारनौल। हेल्थ विभाग और पुलिस की टीम ने भुंगारका गांव में अवैध रुप से लिंग जांच करने के आरोप में दो लोगों को काबू किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार हेल्थ विभाग को सूचना मिली थी कि गांव भुंगारका में एक डॉक्टर भ्रुण लिंग जांच करने आ रहा है। इस पर टीम ने देर शाम को छापा मारकर दो लोगों को काबू कर लिया। इसमें एक फर्जी डॉक्टर व दूसरा उसका सहायक हैं। विभाग मामले की जांच कर रहा है। --