फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के घर फायरिंग कर मांगी 50 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
सिटी थाना नारनौल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नई सराय निवासी एक दुकान से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी सुबह बाइक से आए और घर में पर्ची डाल गए। इसमें 50 लाख न देने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दे रखी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार नितिन की बाजार में दुकान है। सुबह एक बाइक पर दो युवक उसके घर आए। आरोपियों ने डोरवेल बजाई। इसके बाद घर से एक महिला आई तो आरोपी एक पर्ची देते हुए कहा कि अंकल को दे देना। महिला ने पूछा इसमें क्या है तो आरोपी फायरिंग कर फरार हो गए। जल्दबाजी में आरोपियों की बाइक वहीं रह गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार बाइक हांसी से चोरी की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें