फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, 12 लोग हुए घायल

Sat, 28 Mar 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- गांव जाटवास में मंदिर को लेकर आपसी झगड़ा करते ग्रामीण--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव जाटवास में मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार को जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें दोनों पक्षाें के 12 लोग घायल हो गए। घटना को लेकर तनाव की स्थिति है। इसको देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

एक पक्ष मंदिर निर्माण कार्य में जुटा था जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था। इसी दौरान कहासुनी हुई और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव में घायल दोनों पक्षों के 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
इस आपसी विवाद के दौरान एक पक्ष ने निर्माणाधीन मंदिर की मूर्ति खंडित करने के आरोप दूसरे पक्ष पर लगाए हैं। करीब एक माह पूर्व भी इस मंदिर निर्माण को लेकर आपस में दोनों पक्ष पहले भी आमने-सामने हो चुके हैं।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नारनौल पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।
पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें