फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि की दो छात्राओं को मिला प्लेसमेंट

Wed, 04 Jun 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-55 हकेंवि महेंद्रगढ़ में कुलपति प्रो. टंकश्वर के साथ प्लेसमेंट पाने वाली छात्राएं-
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की भावना तिवारी और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की संस्कृति सहाय को डियाजियो इंडिया में ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के रूप में प्लेसमेंट मिला है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने प्लेसमेंट परिणाम सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के विभागीय समन्वयक डॉ. सुमित सैनी, डॉ. भूषण के प्रयासों की भी सराहना की।
विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. आकाश सक्सेना ने छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि भावना तिवारी, संस्कृति सहाय को 3.6 लाख रुपये प्रति वर्ष के वार्षिक पैकेज के साथ डियाजियो इंडिया में ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के रूप में प्लेसमेंट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें