फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो शिक्षा अधिकारियों का किया अभिनंदन

Wed, 25 Mar 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:80- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में प जिला शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिं
विज्ञापन
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में आयोजित समारोह में उप जिला शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह और नवपदस्थ खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश यादव का अभिनंदन किया गया। उप जिला शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह ने कहा कि अध्यापक समाज की सबसे बड़ी संपत्ति का निर्माता होता है। एक समर्पित शिक्षक ही देश की तस्वीर और तकदीर बदल सकता है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश यादव ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व समावेशी वातावरण सुनिश्चित करने की बात कही। विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने बताया कि विद्यालय अब सह-शिक्षा संस्थान बन चुका है और इस वर्ष से कक्षा छठी से 12 तक विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे। इस दौरान छात्राओं प्रीति, भारती एवं सुप्रिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को मधुर बना दिया। प्राचार्य सुनील खुडानिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें