फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक भिड़ीं, दो युवकों की मौत

Mon, 12 Oct 2015 11:26 PM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी रोड़ पर सीगड़ी गांव के पास सोमवार को दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। घायलों को रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है। सीगड़ी गांव के पेट्रोल पंप के पास सोमवार को दो बाइक में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के दौरान दो की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने सभी घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों उपचार के बाद चार लोगों को रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया। मृतकों की पहचान बूचावास निवासी अजय और खरकड़ा निवासी विशाल के रूप में हुई। वहीं रोहतक रेफर किए गए घायलों में सीगड़ा गांव निवासी विकास, सीगड़ी निवासी राहुल, बूचावास निवासी सुनील और रणधीर शामिल हैं। पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश में जुटी है।

पुलिस के पास किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं आई थी। इस कारण अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि किस बाइक पर कौन सवार था और वे कहां जा रहे थे। एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, किसी भी पक्ष की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें