फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आधार अपडेट करवाने के लिए डाकघर में बनेंगे दो काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के राजीव चौक स्थित मुख्य डाकघर में आधार कार्ड अपडेट करवाने वाले लोगों को अब लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डाकघर प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए दो काउंटर शुरू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था 23 नवंबर सोमवार से लागू होगी। इनमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग काउंटर निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि अभी तक आधार अपडेट का काम केवल एक काउंटर पर किया जा रहा था। इस कारण रोजाना आने वाले लोगों को अपनी बारी के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ता था। एक ही काउंटर पर महिलाओं और पुरुषों की भीड़ होने से भी परेशानी होती थी। लोगों की सुविधा को देखते हुए अब दो काउंटर शुरू किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था से भीड़ कम होगी और आधार से जुड़े काम तेजी से पूरे हो सकेंगे। इससे महिलाओं को भी सुविधा मिलेगी।
वहीं, फील्ड ऑफिसर हिम्मत सिंह ने बताया कि आधार अपडेट के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए डाक विभाग समय-समय पर अभियान चलाता है। स्कूलों में भी विशेष काउंटर लगाकर विद्यार्थियों के आधार कार्ड अपडेट किए जाते हैं, ताकि उन्हें इसके लिए डाकघर के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें