फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन नारनौल के प्रधान, सचिव व सहसचिव पद के लिए 5 अप्रैल को होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्र वापस लेने का दिन था। बुधवार को प्रधान पद के 6 दावेदारों में से चार ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। ऐसे में अब केवल दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार तो सह सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। अब इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 5 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया से किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एडवोकेट ओमप्रकाश यादव ने बताया कि प्रधान पद के लिए 6 उम्मीदवारों महेंद्र सिंह यादव, राजपाल लांबा, जयकिशन यादव, राजकुमार रामबास, अशोक यादव व यशवंत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन महेंद्र सिंह यादव, राजपाल लांबा, जयकिशन यादव व राजकुमार रामबास ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब अशोक यादव व यशवंत सिंह चुनाव मैदान में रह गए हैं। सचिव पद के लिए मनीष यादव, योगेश सोनी व वीरेंद्र सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं सह सचिव पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें से तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब मुकेश कुमारी व नरेंद्र चुनाव मैदान में रह गए हैं। अब प्रधान, सचिव व सह सचिव पद के लिए 5 अप्रैल को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें