नारनौल के अटेली कस्बे में एक होटल संचालक पर उत्तराखंड के रहने वाले तीन युवकों के रुपये नहीं देने, मारपीट करने और बंधक बना कर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में बताया कि उत्तराखंड के जिला टिहरी गढवाल के गांव काेरदीं निवासी कुलदीप ने बताया कि वह, पठार गांव निवासी अरुण सिंह और कन्डियाल निवासी संजय सिंह के रहने वाले है।
वह अटेली कस्बे में बने होटल अंदाज में 25 दिसंबर 2023 को काम करने के लिए आए थे। इस दौरान तीनों अंदाज होटल में कार्य करते थे। लेकिन होटल मालिक 1 माह 21 दिन का वेतन नहीं दे रहा है। उनके द्वारा वेतन मांगने पर होटल मालिक प्रशांत व राहुल और उनका रिश्तेदार करतार 19 फरवरी को रात के लगभग 10 बजे लाठी डंडों से मारपीट कर बंधक बना लिया। इसके बाद तीनों का मोबाइल छिन लिया।
उन्होंने 20 फरवरी को फोन वापिस दे दिए, जिसके बाद उन्होंने अपने ताऊ मनोहर को फोन कर घटना के बारे में बताया। जिसके बाद वीरवार को उनका ताऊ होटल पर आया और तीनों को होटल से अस्पताल में ले गया। जहां उपचार करवाया गया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।