फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में सवा दो क्विंटल अवैध पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Oct 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल-सिंघाना मार्ग पर गहली के पास भारी मात्रा में अवैध पटाखे पुलिस ने बरामद किए हैं। गाड़ी चालक के पास पटाखों को लेकर कोई लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक पारस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गाड़ी भी जब्त कर ली और चालक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में आरोपी को जमानत मिल गई।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि बुधवार देर शाम मोहल्ला बड़ का कुआं निवासी पारस राजस्थान के सिंघाना की तरफ से भारी मात्रा में विस्फोटक पटाखे लेकर आ रहा है। पुलिस टीम ने गहली मोड़ के पास नाकाबंदी कर दी। इस दौरान सिंघाना की तरफ से एक सफेद रंग की गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाकर जांच की। गाड़ी में तलाशी के दौरान 10 गत्ता कार्टून रखे मिले। टीम ने गत्ता कार्टून खोलकर देखे तो छोटे-बड़े पटाखे, अनार, फिरकी व अन्य प्रकार के पटाखे थे। पुलिस ने 10 कार्टून का वजन किया तो गत्ता पेटी सहित कुल वजन 225 किलो 180 ग्राम मिला। गाड़ी चालक ने अपना नाम पारस बताया। गाड़ी चालक विस्फोटक पटाखों का लाइसेंस भी पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें