फोटो नंबर-20शिक्षा निदेशालय से जारी पत्र की कॉपी।
नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार दुर्गा अष्टमी के अवसर पर विद्यालय के समय में बदलाव किया गया है। शुक्रवार को दुर्गा अष्टीम पर विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए समय एक समान रहेगा।
विद्यालय का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा। वहीं दोहरी शिफ्ट वालों विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। दोपहर के समय की शिफ्ट निर्धारित समय अनुसार ही रहेगी। यह निर्देश विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा अधीनस्थ सभी विद्यालयों को जारी किए गए हैं।