फोटो नंबर- 05पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी का आरोपी। स्रोत-पुलिस
नारनौल। वाहन चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 14 चोरी की बाइक बरामद करने का दावा किया है।
आरोपियों ने नारनौल के कई हिस्सों से बाइक चोरी की थी। चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर वाहन चोरों के खिलाफ महेंद्रगढ़ पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। गिरोह ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, राजस्थान और अन्य जगहों से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया।
डीएसपी हरदीप सिंह ने बताया कि 10 जून को वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। निजामपुर निवासी साहिल और ढाणी गरकटा तन बायल निवासी नवीन को गिरफ्तार किया था। आरोपी चोरी की बाइक का प्रयोग कर रहे थे, जो सितंबर 2024 में महेंद्रगढ़ रोड नारनौल पॉवर हाउस से चोरी हुई थी।
आरोपियों ने मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। पूछताछ में साहिल ने बताया था कि बाइक चोरी की है। वह उसके दोस्त से लाया था। बाइक पर दोस्त नवीन की बाइक की नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे, ताकि पकड़े न जाएं। आरोपियों के खिलाफ थाना निजामपुर में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी साहिल से 13 ओर चोरी की बाइक बरामद की है। इन्हें शहर नारनौल के अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी किया था। आरोपी ने बायल की पहाड़ियों में चोरी की बाइक को छिपाया था। आरोपी से काफी वाहन चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है।