फोटो संख्या:65- नशीला पदार्थ के साथ आरोपी सीआईए महेंद्रगढ़ टीम की गिरफ्त में--स्रोत-- पुलिस
महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिंटू निवासी मोदाश्रम महेंद्रगढ़ और नवीन निवासी मोहल्ला सैनीपुरा महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नवीन पर पहले भी दो मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं। आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने 29 जनवरी को सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बस अड्डा दौंगड़ा के पास से एक आरोपी जोगेंद्र निवासी दौंगड़ा जाट को पकड़ा था, जिससे 300 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर कनीना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र से पूछताछ में उसको नशीला पदार्थ बेचने वाले वाले आरोपियों का पता लगाया। बुधवार को पुलिस द्वारा महेंद्रगढ़ क्षेत्र से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।