फोटो संख्या:58- सुरेहती पिलानिया सड़क मार्ग का निरीक्षण करते संदीप मालड़ा व अधिकारी --स्रोत--स
महेंद्रगढ़/ सतनाली। खंड सतनाली के गांव सुरहेती जाखल से सुरहेती पिलानिया के बीच चार माह पूर्व बनाई गई सड़क को विभाग फिर से बनाएगा। विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि ये सड़क हाल ही में बनाई गई थी, लेकिन फिर उखड़ने लगी।
इसका संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एवं जेई को साथ लेकर इस सड़क का मुआयना किया गया। विभाग के अधिकारियों को कहा गया है कि जहां-जहां गड्ढे हुए हैं उस हिस्से की पूरी चौड़ाई को उखाड़कर फिर से बनाया जाएगा व उसके बाद पूरी सड़क पर नए सिरे से लेयर बिछाई जाएगी। सड़क के जिस हिस्से में सीमेंट की टाइल्स लगाई गई हैं उसमें से कुछ टाइल्स टूट भी गई हैं। सर्दी के मौसम में बनाने की वजह से ये सीमेंटेड टाइल्स ठीक से पकी न होने के कारण टूट गई हैं। टूटी हुई सारी टाइल्स भी बदली जाएंगी।