फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पिकअप चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने पिकअप चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी पशु चोरी के मामले में जींद जेल में बंद थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पपल निवासी उचाना कलां हाल अलवर और रहीस उर्फ ईसू निवासी मेरठ के रूप में हुई। आरोपियों ने महेंद्रगढ़ के रिवासा गांव में घर के सामने से पिकअप चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सतपाल निवासी रिवासा ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में 10 अक्तूबर 2022 को शिकायत देते हुए बताया था कि उसने अपनी पिकअप गाड़ी को रात के समय घर के सामने खड़ा किया था। सुबह वहां गाड़ी नहीं मिली। शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें