फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चोरी के तांबे के तार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- तांबे के तार के साथ आरोपी सीआईए पुलिस की गिरफ्त में---स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने ट्रांसफार्मर से तांबे के तार चोरी करने के मामले में दो आरोपियों महिपाल निवासी चांदोली और रामपाल निवासी डिब्बा वाली ढाणी राजस्थान सिंघाना को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी महेंद्रगढ़ में चोरी का तार बेचने आए थे। चोरी का सामान खरीदने वाले एक आरोपी रविंद्र निवासी नांगल सिरोही को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से टीम ने एक कट्टे में काफी मात्रा में तांबे के तार बरामद किए हैं। सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस गांव छाजियावास के नजदीक गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि महिपाल निवासी चांदोली, रामपाल निवासी डिब्बा वाली ढाणी राजस्थान सिंघाना, खेतड़ी इलाके में ट्रांसफार्मर के तांबे के तारों की चोरी करके महेंद्रगढ़ इलाके में बेचने का काम करते हैं। दोनों ने राजस्थान में चोरियां की हैं।
दोनों चोरी का तार बचने के लए बाइक से खैरोली से महेंद्रगढ़ की तरफ जाने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की।इस दौरन बाइक को रोक कर दोनों युवकों से नाम पता पूछा तो बाइक चालक ने अपना नाम पता महिपाल व पीछे बैठे लड़के ने अपना नाम पता रामपाल बताया। युवकों के पास प्लास्टिक कट्टे से मात्रा में तांबे के तार मिले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें