नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र में सीआईए और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी के 2 आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान गांव आसलावास निवासी मुकेश और राजपाल के रूप में हुई है।
इनके पास से टीम ने 159 किलो 110 ग्राम गांजा पत्ती बरामद करने का दावा किया है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी उड़ीसा से गांजा पत्ती लाए थे। बताया जाता है कि सीआईए की पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि गांव आसलवास निवासी मुकेश ट्रक में गांजा पत्ती भरकर राजस्थान से नांगल चौधरी आ रहा है। इस पर टीम ने नांगल नांगल चौधरी सर्विस रोड पर नाकाबंदी की। ट्रक को पकड़ा। पुलिस टीम ने मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।