नारनौल। शिव काॅलोनी पावर हाउस के गेट पर बने त्रिमूर्ति मंदिर से चोरी करने में मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए नारनौल की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान दीपक उर्फ टाली वासी बड़ का कुआं नारनौल और पूर्ण उर्फ जोनी उर्फ मुसा वासी मोहल्ला सलामपुरा नारनौल के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय से रिमांड पर लेकर चोरी की वारदात के मामले में पूछताछ की गई। पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों को पास से नकदी बरामद की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिव कालोनी पावर हाऊस के गेट पर बने त्रिमूर्ति मंदिर के पुजारी मुरारीलाल ने थाना शहर नारनौल में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। जिसमे बताया कि वह प्रतिदिन की भांति मंदिर से पूजा पाठ करके शाम के समय घर चला गया था और मंदिर में सभी सामान ठीक छोड़ कर गया था। अगले दिन सुबह सवा 5 बजे जब वह मंदिर पहुंचा तो मंदिर के शीशे का गेट टूटा हुआ था और मंदिर में अंदर जाकर देखा तो चांदी का त्रिशूल, म्यूजिक सिस्टम, लड्डू गोपाल, शिव परिवार अष्ट धातु, सरस्वती माता अष्टधातु, चांदी की बांसुरी व अन्य सामान ले गए। शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में नकदी बरामद की है।