फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुबह कोहरे ने वाहनों की रोकी रफ्तार, शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी

Thu, 01 Feb 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जनवरी के अंतिम दिन इंद्र मेहरबान हुआ और सायं करीब साढे 6 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। ऐसे में इस समय बारिश होने से रबी फसल के लिए फायदेमंद रहेगी। मौसम विभाग की तरफ से एक फरवरी से 4 फरवरी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

पिछले तीन-चार दिन से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि बुधवार सुबह घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन कोहरा छटते ही तेज हवा चलनी शुरू हो गई और आसमान में बादलवाही छा गई। जिसके बाद दिनभर बादलवाही रही। वहीं सांय करीब साढे 6 बजे हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिसकी वजह से आगामी दिनों में तापमान में गिरावट होने की संभावना बन गई है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसकी वजह से नारनौल का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। वहीं अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि 5 फरवरी तक क्षेत्र में बादलवाही के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के साथ ही मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बारिश की संभावना बन रही है, क्योंकि आने वाले दिनों में दो पश्चिमी मौसम प्रणालियां लगातार 2 फरवरी और 5 फरवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने वाली है। जिसकी वजह से बादलवाही के साथ बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 5 फरवरी तक इन मौसमी प्रणालियों द्वारा पंजाब से सटे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज गति से हवाएं चलने और गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां तथा भिवानी-महेंद्रगढ़ आदि जिलों में बिखराव वाली हल्की बारिश और सीमित स्थानों छिटपुट ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें