थाना शहर की पुलिस टीम ने मारपीट के मामले में शामिल दो आरोपियों को शनिवार देर सायं गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रवि वासी मुकुंदपुरा राजस्थान व राकेश वासी मुकुंदपुरा राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस्लामपुर निवासी दीपक ने तीन मार्च शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि दो मार्च को वह अपने चाचा के लड़के रवि के साथ सामान्य अस्पताल नारनौल में मौजूद था। रात के समय रवि की पत्नी को लड़का हुआ जो वह अपनी भाभी से मिलकर वापस बाहर जा रहा था। अस्पताल में शव गृह के पास दो लड़के शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। जब उनको झगड़ा करने से मना किया तो वो लड़के गालियां देने लगे। अस्पताल के दूसरे गेट पर जब वो खाना खाने के लिए जा रहे थे तो उनके आगे एक गाड़ी आकर रुकी और उसमें से तीन लड़के उतरे। जिनके हाथों में लाठी व डंडे थे। गाड़ी से उतरकर अस्पताल के गेट के सामने उन युवकों ने लाठी डंडे से पीटना करना शुरू कर दिया। बचाव के लिए दीपक चाय की दुकान में घुस गया और रवि अस्पताल के अंदर की चला गया। जिसके पीछे जाकर उन लड़कों ने रवि को लाठी से काफी चोटें मारी और जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस सूचना पर थाना शहर में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जांच करते हुए थाना शहर की पुलिस टीम ने शनिवार देर सायं आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। सिटी थाना की पुलिस टीम ने आरोपियों को राजस्थान के जिला झुंझुनू के मुकुंदपूरा गांव से आरोपी रवि व आरोपी राकेश को पकड़ कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आज अदालत नारनौल में पेश किया गया।