नांगल चौधरी। गांव दोस्तपुर में आपसी रंजिश के चलते बदला लेने की नियत से योजना बनाकर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोपड़ सराय सुरेंद्र और दोखेरा निवासी राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों से एक-एक डंडा बरामद किया। वहीं आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी नारेड़ा खुर्द बहरोड़ राजस्थान हाल आबाद दोस्तपुर निवासी रोहित को पनियाला मोड़ से गिरफ्तार किया था। वहीं दोस्तपुर निवासी दो आरोपी साहिल व विशाल को देवनारायण चौक से गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ में एक-एक डंडा बरामद किए गए थे। शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार निवासी दोस्तपुर ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है। संवाद