फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट और नकदी छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- कनीना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी--स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
कनीना। थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने मारपीट कर नकदी छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहचान अंकित निवासी निमली चरखी दादरी और सुनील निवासी नौगांव थाना साल्हावास के रूप में हुई है। आरोपियों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर नकदी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विजय कुमार निवासी गांव कोटिया ने थाना शहर कनीना में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार 21 फरवरी को शाम छह बजे कनीना से घर जाते समय दो युवकों ने उसे बाइक पर बैठा लिया था तथा उसके साथ मारपीट कर तीन हजार रुपये की नकदी छीन ली थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें