फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तोड़फोड़ करने व गल्ले से नकदी ले जाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 04पुलिस की गिरफ्त में आरोपी इंद्राज व बलवान। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
निजामपुर। मारपीट, तोड़फोड़ करने और गल्ले से नकदी निकालकर ले जाने के मामले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
































इनकी पहचान इंद्राज निवासी ढाणी मालिया की तन मुसनौता और बलवान निवासी इस्लामपुरा निजामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने डकैती की धारा जोड़ी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शिकायतकर्ता पांचनौता निवासी लाला राम ने पुलिस शिकायत में बताया कि 20 मई को वह उसकी चाय की दुकान बस स्टैंड पांचनौता पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

































इस दौरान दो बाइक पर सवार छह व्यक्ति आए, जिन्होंने सिगरेट उधार मांगी। शिकायतकर्ता ने उधार देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मार पिटाई शुरू कर दी और काउंटर का शीशा तोड़ दिया। वहीं ठंडा की बोतल तोड़ दी और दुकान में रखे गल्ले से लगभग तीन हजार रुपये निकाल ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें