फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरौली। थाना माछरौली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों गौरव निवासी रेवाड़ी और ललित निवासी सेहंलगा, जिला महेंद्रगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। थाना माछरौली के जांच अधिकारी संदेश कुमार ने बताया कि भीम निवासी कन्होरी, जिला रेवाड़ी ने शिकायत दी थी कि उनका भाई 28 अगस्त को मोटरसाइकिल लेकर लुहारी स्थित कंपनी में गया था। उसने मोटरसाइकिल कंपनी की पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ समय बाद वापस आने पर मोटरसाइकिल पार्किंग से गायब मिली। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें