फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शराब ठेके पर लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। शुक्रवार को शराब ठेके पर सेल्समैन को बंधक बना शराब लूटने के दो आरोपी झज्जर के कुगाई निवासी अंकित व सिवाना निवासी सोमबीर को गिरफ्तार किया है। दोनों को झज्जर के साल्हावास क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आराेपियों ने एक मार्च की रात बाघोत गांव में बहु रोड स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन को बंधक बना लिया और ठेकेदार को भविष्य में ठेका न चलाने और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही ठेके से अंग्रेजी शराब, बीयर और देसी शराब ले गए।
ठेका संचालक सुनील कुमार की शिकायत पर कनीना सदर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों से अंग्रेजी, देसी शराब व बीयर की 154 पेटियां व वारदात में प्रयुक्त पिकअप भी बरामद की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें