फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से शराब ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। माधोगढ़ पुलिस चौकी ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब ले जाते दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया कर जांच शुरू कर दी। माधोगढ़ पुलिस चौकी के पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बाइक से दो व्यक्ति महेंद्रगढ़ की तरफ से सतनाली की तरफ कट्टा प्लास्टिक में भरकर शराब लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर महेंद्रगढ़ की तरफ से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। दोनों आरोपियों को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास कुल 18 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के नाम सोमवीर तथा संदीप निवासी बलौदा थाना सुरजगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें