फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीपी ने एक एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड

विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में रोड नेटवर्क को उखाड़ती जेसीबी मशीन। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने वीरवार को नारनौल से नांगल चौधरी रोड पर बाईपास के साथ लगभग एक एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। कुछ लोगों द्वारा लगभग एक एकड़ में बिना लाइसेंस व अनुमति लिए अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी व रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे। जिसेे जिला प्रशासन की मदद से तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई में एक चारदीवारी, तीन डीपीसी व सभी कच्चे रोड नेटवर्क उखाड़ दिए गए। इस कार्रवाई के दौरान खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी नारनौल बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार मनीष यादव ने बताया कि नांगल चौधरी रोड नजदीक बाईपास पर लगभग एक एकड़ क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेचे जा रहे थे। जिसकी सूचना पर टीम गठित की गई। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नियन्त्रित क्षेत्र/ शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें तथा महानिदेशक, नगर तथा ग्राम योजना विभाग चंडीगढ़ से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें अन्यथा चूक कर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी। इसीलिए आम जन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लॉट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। इसके अतिरिक्त कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे व निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय, नारनौल से किसी भी कार्य दिवस में पता किया जा सकता है। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें