मंडी अटेली। पुलिस ने गाड़ी को टक्कर मारने व तोड़फोड़ करने के दो आरोपी गांव सुराणी के अंकित और आशीष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आपसी कहासुनी को लेकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से कैंपर गाड़ी बरामद कर जब्त की है। 24 फरवरी को शिकायतकर्ता नीरपुर के जतिन व दोस्त के साथ पुराने बस स्टैंड के पास कार से जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि तभी आरोपियों ने एक कैंपर और एक अन्य गाड़ी से उनका रास्ता रोक लिया और शिकायतकर्ता की गाड़ी में सीधी टक्कर मारी। इसके बाद आरोपियों ने डंडों से गाड़ी में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी थी। संवाद