फोटो नंबर-02भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए बैठक करते सिहमा के ग्रामीण। संवाद
सिहमा। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के चलते शनिवार को सिहमा खंड की ग्राम पंचायत की बैठक गुवानी में हुई।
बैठक की अध्यक्षता करने हुए सरपंच रीना यादव के पति दिनेश यादव ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई इन नापाक हरकतों का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को समय रहते नष्ट कर दिया है।
सभी ग्रामवासी अनावश्यक भीड़भाड़ और अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी ग्रामीण रात को निर्धारित समय पर लाइट बंद कर दें। किसी भी हालात में खुले स्थान पर तेज रोशनी न करें। केंद्र व प्रदेश सरकार के आदेशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ की आबादी वाला भारत एकजुट होकर एक साथ खड़ा है। संवाद