फोटो संख्या:78- कनीना- रेवाड़ी रोड पर ट्रक का टायर फटने से सड़क के बीच में खड़ा ट्रक--संवाद
कनीना। कनीना से रेवाड़ी रोड पर हाल ही में बनाए गए ब्रेकर ने बुधवार को बड़ा हादसा से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ब्रेकर से गुजरते ही जोरदार धमाके के साथ उसका टायर फट गया जिसके बाद ट्रक सड़क पर ही खड़ा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक को सुचारू करने की कोशिश में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को एक ओर हटाया गया और यातायात सामान्य हो पाया। संवाद