फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में राजकीय महिला कॉलेज ने जीते 19 पुरस्कार

Wed, 19 Nov 2025 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 7इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल हिंडोला में विजेता छात्र व स्टाफ सदस्य।स्रोत संस्था
विज्ञापन
नारनौल। इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल हिंडोला में राजकीय महिला कॉलेज ने 19 पुरस्कार जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। वहीं, कॉलेज की कव्वाली टीम प्रथम स्थान प्राप्त करके ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कंपटीशन के लिए क्वालीफाई हुई है। इसके लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि कॉलेज की कव्वाली टीम ने अपने अब तक के टीम में काजल वर्मा, वर्षा, सिमरन सैनी, शगुन, अंजली, पूनम, खुशी, मीनाक्षी, महिमा व मोनिका शामिल थीं।
इसके अलावा, फ्रॉक डांस सोलो में रितिका और काजल वर्मा, उर्दू कविता में शगुन और लाइट स्वर इंडियन में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कल्पना ऑन द स्पॉट पेंटिंग में प्रथम रही।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त निम्न प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान प्राप्त कर छात्राओं ने इंटर यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई किया। इनमें रिथम इंग्लिश कविता, कुमकुम हरियाणवी कविता, अंजली पंजाबी कविता, सिमरन सैनी हिंदुस्तानी क्लासिकल वोकल सोलो, मोनिका क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल सोलो, बानी सोनी, साइना, दीपिका, भूमिका, भागवती, मोनिका, मुस्कान, काजल, अनुष्का व ट्विंकल की टीम हरियाणवी शॉर्ट फिल्म ग्रुप साॅंग इंडियन तृतीय स्थान, वन एक्ट प्ले में चतुर्थ स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. नीलम यादव, डॉ. मनीषा सैनी, डॉ. राधिका, डॉ. पूनम यादव, डॉ. मुनेश यादव, डॉ. मनदीप यादव, डॉ. हरमीत कौर सहित स्टाफ सदस्य और छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें