फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध खनन कर बजरी भरकर ले जाते पकड़ा ट्रक

Sat, 10 May 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर। जिले में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस की एक स्पेशल टीम गठित की गई है। थाना निजामपुर की टीम ने घाटासेर निजामपुर क्षेत्र से एक ट्रक को पकड़ा है। इसमें अवैध खनन कर बजरी भरी हुई थी। पुलिस ने पता लगाया कि खननरहित क्षेत्र बसई राजस्थान से अवैध खनन कर ट्रक में बजरी भरकर रेवाड़ी ले जाई जा रही थी। थाना निजामपुर प्रभारी एसआई गोविंद ने बताया कि स्पेशल गठित टीम और थाना निजामपुर की पुलिस टीम ने स्पेशल चेकिंग अभियान चलाकर बजरी से भरे ट्रक को पकड़ा है। पकड़े गए ट्रक का चालान किया गया। खनन विभाग ने सीज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें