फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के आवागमन से उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों ने खाई खोद लगाया जाम

विज्ञापन
गांव बिगोपुर के पंचायती रास्ते में खोदी गई खाई। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
निजामपुर। धोलेडा-सरेली मार्ग से गांव बिगोपुर की क्रशर जोन जाने वाली सड़क पर ओवरलोड वाहनों के आने जाने से उड़ने वाली धूल से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार की रात रास्ते में खाई खोद का रास्ता रोक दिया। वहीं शनिवार शाम करीब तीन बजे ग्रामीणों ने जाम लगा दिया जिससे क्रशर जोन में आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर क्रशर संचालकों द्वारा टैंकर से पानी छिड़काव किया जाता था लेकिन पानी टैंकर चालकों की राशि बकाया होने के कारण उन्होंने रास्ते में पानी का छिड़काव करना बंद कर दिया। जिससे ग्रामीणों की फसल खराब होने लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे निजामपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को उच्चाधिकारियों से बात कर उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। ग्रामीण विनय बिगोपुर, अमित, जितेंद्र, मनोज बिगोपुर, करण सिंह, प्रशांत, डॉ. प्रेम, सुरेंद्र सिंह व देशराज आदि ने बताया कि बिगोपुर क्रशर जोन में पंचायती जमीन से ओवरलोड वाहनों का आवागमन होता है। कुछ समय पहले तक क्रशर जोन संचालक टैंकरों के माध्यम से उक्त रास्ते पर पानी डलवाते थे। मगर अब कुछ समय से पानी डलवाना बंद कर दिया। जिसके कारण धूल अधिक उड़ने लगी है। इसके कारण आसपास की फसल खराब होने लग गई है। जबकि ग्रामीणों ने क्रशर संचालकों को इस समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाने पर भी रास्ते में पानी का छिड़काव नहीं करवा रहे हैं। इस कारण मजबूर होकर ग्रामीणों ने पंचायती जमीन पर खाई खुदवाकर रास्ता रोक दिया। ताकि ओवरलोड वाहनों पर रोक लग सके। मौके पर पहुंचे एसएचओ वीरेंद्र सिंह ने लोगों की समस्या सुनकर उसका समाधान करवाने का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें