मंडी अटेली। पुलिस ने गांव ताजपुर से एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अटेली थाने में मामला दर्ज किया गया है।
गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली की गांव ताजपुर में एक युवक नशीला पदार्थ बेच रहा है। इसके बाद पुलिस गांव ताजपुर पहुंची। जहां पर एक व्यक्ति सरकारी डाकघर के मैदान में बैठा हुआ था। जिसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम सुनील कुमार उर्फ लहरी निवासी ताजपुर बताया। राजपत्रित अधिकारी पशु चिकित्सक डा. सुभाष चंद के सामने उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान सुनील उर्फ लहरी की पैंट की दहिनी जेब में एक माचिस की डब्बी मिली जिसमें 9 सिल्वर पेपर की पुड़िया में स्मैक थी जिसे बरामद किया गया।